Search

रांची: धुर्वा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Ranchi: राजधानी में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. यह घटना राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित JSCA स्टेडियम के पास सोमवार को हुई. जहां एक युवक को तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने कुचल दिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई है. इस घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया था. जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोग उग्र प्रदर्शन करने लगे और आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दोषी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. जिसके बाद पुलिस ने एक घंटे के भीतर दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - JPSC">https://lagatar.in/cm-said-on-jpsc-said-today-when-dalit-tribal-children-are-on-fire-then-there-is-pain-in-the-stomach-of-those-who-think-of-manuwadi/">JPSC

पर बोले सीएम, कहा- आज जब दलित आदिवासी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं, तो मनुवादी सोच वालों के पेट में हो रहा दर्द

CCTV की मदद से पुलिस ने गाड़ी पहचानी

घटना के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था. CCTV की मदद से पुलिस ने गाड़ी की पहचान की, इसके बाद उसे ट्रेस किया गया. गाड़ी और दोषी ड्राइवर दोनों को फिलहाल धुर्वा थाना में रखा गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. मृतक युवक दीपू योगदा कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था. उसके पिता दुमका में कारोबार करते हैं. पुलिस ने इस घटना की सूचना धुर्वा थाने की पुलिस ने मृतक के पिता को दे दी है. इसे भी पढ़ें - 7th-10th">https://lagatar.in/7th-10th-jpsc-the-examination-has-been-conducted-by-the-dcs-of-the-districts-not-from-the-blacklisted-company/">7th-10th

JPSC : ब्लैक लिस्टेड कंपनी से नहीं, जिलों के DC से कराया गया है परीक्षा का संचालन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//