Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सदर अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
-परिजन बोले- यहां लेकर आए थे तब ठीक था - युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत में आया था, परिजनों का कहना है कि उसमें डेंगू जैसे लक्षण थे - हालांकि, उसका मौके पर किसी तरह के पैथोलॉजिकल टेस्ट नहीं किए थे, जिससे इसकी पुष्टि हो सके Ranchi: सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह 18 वर्षीय युवक विकास चिक बड़ाईक की मौत हो गई. मृतक गुमला सिसई का रहने वाला था, रांची के किशोरगंज में वह अपनी बहनों के साथ किराये के मकान में रहता था. तबीयत बिगड़ने के बाद रिश्तेदार सुबह 8:20 पर उसे लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए थे. इस क्रम में उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर के ऊपर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना था कि अस्पताल लाने के क्रम में वह बिल्कुल ठीक था. इस दौरान परिजनों और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच जमकर बहस हुई. हंगामा बढ़ने पर नजदीकी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की. बाद में परिजन शांत हो गए. मौके पर मौजूद सुपरवाइजर अजित कुमार की पहल पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने परिजनों के लिखित आग्रह के बाद शव को अस्पताल के खर्च पर सिसई उसके पैतृक गांव पहुंचवाया. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/tamanna-verma-won-gold-in-the-state-level-archery-competition-said-many-news-from-ramgarh-including-the-goal-of-winning-gold-in-the-olympics/">राज्य

स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तमन्ना वर्मा ने जीता गोल्ड, कहा- ओलंपिक में गोल्ड जीतना लक्ष्य समेत रामगढ़ की कई खबरें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही