Search

रांची : होटल में युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली  बस स्टैंड स्थित एक होटल में एक युवक की हत्या कर दी गई है. शनिवार को होटल के कमरे से नासिर नाम के युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - करिश्मा">https://lagatar.in/karishma-tanna-applied-mehendi-on-varuns-name-photos-and-videos-surfaced/">करिश्मा

तन्ना ने लगाई वरुण के नाम की मेहंदी, सामने आयी फोटोड और वीडियोज

दो दोस्त बस स्टैंड स्थित होटल में ठहरे हुए थे

जानकारी के मुताबिक नासिर के दो दोस्त बस स्टैंड स्थित होटल में ठहरे हुए थे, जिनसे वह मिलने के लिए होटल गया हुआ था. बिहार के रहने वाले दो युवक जो नासिर के दोस्त बताये जा रहे हैं, वही होटल में ठहरे हुए थे. उन्हीं से मिलने के लिए नासिर वहां पहुंचा था. पुलिस को आशंका है कि नासिर की हत्या उसी के दोस्तों ने की है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें - सिमेडगा">https://lagatar.in/simedga-mob-leaching-case-cid-will-investigate-the-whole-matter/">सिमेडगा

मॉब लीचिंग मामला : CID करेगी पूरे मामले की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//