Search

 
 
 

रांची : तुपुदाना में युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, पांच गिरफ्तार

 
Ranchi :   तुपुदाना थाना क्षेत्र के इंसलरी चौक के पास एक घर पर युवकों ने मंगलवार देर रात में छह राउंड फायरिंग की. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखा बरामद किये. साथ ही तीन कार जब्त किये हैं. इसके अलावा पुलिस ने तीन जिंदा गोली भी बरामद की है. हालांकि जिस हथियार से फायरिंग की गयी है, वह नहीं मिल पायी है.  पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैय वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

हथियार से लैश होकर पहुंचे थे 18 युवक

जानकारी के मुताबिक, तुपुदाना थाना क्षेत्र में आनंद कुमार सिंह उर्फ कालु के घर पर करीब 18 युवक हथियार से लैश होकर पहुंचे थे. उसके बाद युवकों ने आनंद के बाहर पर छह राउंड फायरिंग की. बताया जा रहा है कि जिसने फायरिंग की है, वह धुर्वा इलाके के किसी पार्षद का भतीजा सन्नी सिंह है. इधर रांची पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपी फरार है. फरार आरोपी बड़े घराने से संबंध रखते हैं. देर रात से ही गिरफ्तार युवकों को छुड़ाने के लिए बड़ी बड़ी पैरवी आ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही