Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः युवा राजद ने फूंका WFI अध्यक्ष बृजभूषण का पुतला

Ranchi: झारखंड युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन यादव के नेतृत्व में भारतीय महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने के आरोपी भाजपा सांसद सह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पूतला दहन किया. रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर राजद के कार्यकर्ताओं ने बृजभूषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें-महुआडांड़">https://lagatar.in/elephant-rampage-continues-for-the-sixth-day-in-mahuadand-so-far-27-houses-have-been-damaged/">महुआडांड़

 में छठे द‍िन भी हाथियों का उत्‍पात जारी, अब तक 27 घरों को किया क्षतिग्रस्त

देश का नाम पूरे विश्व में रौशन करने वाली बेटियों के साथ हुआ गलत

युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि जो खिलाड़ी भारत के लिए मेडल जीतकर पूरी दुनिया में देश को गौरवान्वित करते हैं. उनके साथ ऐसी घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग रखी गई कि अविलंब सांसद को निष्कासित कर गिरफ्तार किया जाये, एवं कड़ी से कड़ी सजा देने का काम हो.

ये रहे मौजूद

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, महासचिव उज्जवल सिंह, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, प्रवक्ता मंतोष यादव, प्रवक्ता सुबोध पासवान, शौकत अंसारी, इरफान अंसारी, डॉ मनोज, फरहान खान, धीरेन्द्र, गायत्री देवी, धर्मेंद्र सिंह, अजय यादव, मनीषा कुमारी, प्रेम लता, नेहा, संध्या समेत युवा राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-officials-of-mobile-network-companies-reached-sarangapani-on-the-initiative-of-minister-arjun-munda/">सिमडेगा

: मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के अधिकारी पहुंचे सारंगापनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही