Search

 
 
 

रांची : हरमू रोड पर युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, मचा बवाल

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है. यह घटना हरमू रोड में बीजेपी ऑफिस से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, जहां एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया.
 

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है. यह घटना हरमू रोड में बीजेपी ऑफिस से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, जहां एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया.

 

इस घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ और आसपास के लोग भी जमा हो गए. यह पूरा मामला गुरुवार की दोपहर का है. जहां हरमू रोड पर ट्रैफिक ड्यूटी पर लगे जवान को एक युवक थप्पड़ मार दिया. जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो युवक भड़क गया.

 

युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था. वह मानसिक रूप से सही नहीं बताया जा रहा है. इसके बाद पुलिस की टीमों के पर पहुंचकर मार्केट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही