Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः उत्पाद भवन में युवक खुदकुशी मामला, शव के साथ लोगों ने लालपुर चौक किया जाम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: उत्पाद भवन के हाजत में फांसी लगाने से शनिवार को नितेश लोहरा नामक युवक की मौत हो गयी थी. रविवार को उसके शव के साथ परिजनों और स्थानीय लोगों ने लालपुर चौक को जाम कर दिया. साथ ही उत्पाद विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. नितेश को शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब पकड़ने के लिए की गयी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था. वह राजधानी रांची के डंगरा टोली का रहने वाला है. उत्पाद विभाग की टीम ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. शेष चार लोगों को फाइन जमा करने के बाद छोड़ दिया गया था. जबकि नितेश हाजत में बंद था. शनिवार की शाम नितेश लोहरा हाजत में लगे हुक में फंदा बना लटक गया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि हाजत में बने बाथरूम में नितेश ने फांसी लगा कर आत्महत्या की थी. इसे पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-will-be-no-respite-from-cold-at-present-possibility-of-rain-on-10th/">Weather

Alert : ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 10 को बारिश की संभावना

हाजत में फांसी लगाने पर उठ रहे सवाल

हाजत के बाहर सिपाही की तैनाती होती है. इसके बाद भी नितेश ने कैसे फांसी लगा ली, इस पर सवाल उठ रहे हैं. हाजत के बाहर सिपाही तैनात था या नहीं, इस बिंदु पर भी जांच की जायेगी. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना था कि नितेश अवैध शराब नहीं बनाता था. न ही इससे उसका कोई लेना-देना था. उसे उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को लालपुर से गिरफ्तार किया था. इस मामले को लेकर रविवार को मृतक नितेश लोहरा के परिजनों ने लालपुर थाना में मामला दर्ज कराया है, और जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/krishna-kant-mishra-becomes-cjm-of-ranchi-civil-court-new-cjm-appointed-in-18-districts/">रांची

सिविल कोर्ट के CJM बने कृष्ण कांत मिश्रा, 18 जिलों में नये सीजेएम नियुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही