Search

 
 
 

रांची : CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची हुई है. इसी दौरान सीएम आवास में आठ गाड़ियों में सवार में सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ की जवान सीएम आवास पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ जवानों को सीएम आवास के पास तैनात किया गया है. गौरतलब है कि ईडी टीम 1.03 बजे सीएम आवास में घुसी, सीएम आवास में जाने से पहले गेट पर स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मियों के पास ईडी के अधिकारियों की जो सूची थी, उससे मिलान किया गया. इसके बाद से पूछताछ शुरू कर दी गई हैं.

सीएम के समर्थन में आत्मदाह करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/crpf-l.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस बीच सीएम के समर्थन में आत्मदाह की चेतावनी देने वाला युवक गढ़वा से रांची पहुंचा. जिसे पुलिस के जवानों ने हिरासत में लेते हुए अरगोड़ा थाना को सौंप दिया है. बता दें कि युवक ने पहले ही ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यदि मुख्यमंत्री को किसी ने छुआ भी तो वह आत्मदाह कर लेगा. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-vashishtha-narayan-singh-is-national-vice-president-in-nitishs-new-team-kc-tyagi-is-political-advisor-and-national-spokesperson/">बिहार

: नीतीश की नयी टीम में वशिष्ठ नारायण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही