Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हथियार के बल पर लूटपाट करने आये युवकों ने की फायरिंग, स्थानीय लोगों की पिटाई से एक घायल

Advertisement
Advertisement
 Ranchi :  हथियार के बल पर लूटपाट करने आए युवकों को स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी. यह घटना राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ाटोली की है. आज शुक्रवार सुबह छोटा अनवर, बड़ा अनवर, रिंकू और फिरोज नाम के चार युवक गढ़ाटोली में पिस्टल के बल पर घर लूटने आए थे. इसी दौरान वहां की स्थानीय महिलाओं ने चारों युवकों को घेर लिया. घिरने पर छोटका अनवर ने हवाई फायरिंग कर दी. इसके बाद वहां जुटे लोगों ने छोटका अनवर की पिटाई कर दी.छोटका अनवर  घायल हो गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/2-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखकर बचे तीन युवक मौके से फरार हो गये. हालांकि थोड़ी देर के बाद तीनों युवक फिर गढ़ाटोली आये और घायल छोटका अनवर को उठा कर ले गये और गढ़ाटोली के लोगों को बाद में देख लेने की धमकी दी.  सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची.  पुलिस  ने वहां से एक पिस्टल बरामद की है और जांच में जुट गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही