Search

 
 
 

रांची : उपराष्ट्रपति से मिले युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण

युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट रांची के लोकभवन में हुई. श्री शरण ने उन्हें अपने संपादकत्व में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति की एक प्रति भी भेंट की.
 

Ranchi : युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट रांची के लोकभवन में हुई. श्री शरण ने उन्हें अपने संपादकत्व में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति की एक प्रति भी भेंट की. 

 

अंशुल शरण ने पर्यावरण को लेकर उनकी संस्था युगांतर भारती के बैनर तले किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया जिसे उपराष्ट्रपति ने सराहा. श्री शरण ने उन्हें हाल ही में धनबाद में विश्व जल दिवस पर आईएसएम (आईआईटी) धनबाद की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के बारे में भी जानकारी दी. गौरतलब है कि झारखंड के राज्यपाल रहते हुए श्री राधाकृष्णन युगांतर भारती के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही