Search

 
 
 

रांचीः पारस अस्पताल में जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी से बची किडनी फेल मरीज की जान

 
Ranchi: एचईसी पारस अस्पताल में हार्ट अटैक से पीड़ित किडनी फेल्योर 68 वर्षीय पुरुष मरीज की जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई. इससे मरीज की जान बच गई. इमरजेंसी में आए पुरुष को पारस अस्पताल के एडवांस कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है. सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजी के प्रमुख डॉ. महेश कुशवाहा ने कहा कि जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की नई तकनीक है, जो आने वाले भविष्य में विशेष रूप से किडनी फेल्योर वाले उच्च जोखिम वाले रोगियों के लिए वरदान साबित होगी. जिन्हें एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ता है. इस विधि से किडनी फेल्योर के मरीजों पर एंजियोप्लास्टी की जा सकती है. वह भी बिना उन्हें स्थायी डायलिसिस पर धकेले. डॉ. कुशवाहा ने बताया कि किडनी मरीजों में स्थायी डायलिसिस पर जाने का डर बना रहता है. लेकिन जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी से इससे बचा जा सकता है, जिससे मरीजों को लंबा जीवन जीने में मदद मिलेगी.

क्या है जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी

जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी एक ऐसी तकनीक है, जिसमें विशेष और आधुनिक इमेजिंग तकनीक शामिल है, जो कंट्रास्ट एजेंटों का उपयोग किए बिना एंजियोप्लास्टी करती है. उसके इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस) कोरोनरी इमेजिंग सिस्टम का उपयोग प्रक्रियाओं को निर्देशित करने के लिए किया जाता है, जिससे कंट्रास्ट एजेंटों के उपयोग से पूरी तरह से बचा जा सकता है. एंजियोप्लास्टी की इस पद्धति से किडनी फेल्योर मरीज को बचाया जा सकता है. यह पहले से मौजूद किडनी फेल्योर वाले रोगियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है. पारस एचईसी अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने बताया की पारस एचईसी अस्पताल में मरीज़ों का विशेष ख़्याल रखा जाता है. यहां हमारी टीम उपचार की नई, उन्नत मशीनरी और विधि द्वारा मरीज़ों की स्थिति के अनुसार हमारी टीम उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहती है. हृदय रोगियो के लिए हमारे यहां उन्नत तकनीति पद्धति द्वारा इलाज की व्यवस्था है. हमें गर्व है कि अब प्रदेश के हृदय रोगियों को इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही