Search

 
 
 

रांची जोनल आईजी ने रांची जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

संगठित गिरोह के सरगना और उनके सक्रिय आपराधिक सहयोगियों, उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों, आश्रय प्रदाताओं का सम्पूर्ण डाटाबेस तैयार करने का निर्देश.
 

Ranchi : रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक ने रांची जिला के विधि-व्यवस्था को लेकर सोमवार को एसएसपी  कार्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की. बैठक में एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और सभी डीएसपी उपस्थित थे. बैठक में रांची जिले के विधि-व्यवस्था और अनुसंधान विषय की समीक्षा की गयी. जोनल आईजी ने रांची जिला अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. 

इन बिंदुओं पर दिये गये दिशा निर्देश

जिले में विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण पर आसूचना संकलन का करने और त्वरित कार्रवाई हो. अपराध नियंत्रण विशेषकर संगठित अपराध की रोकथाम के लिए निरोधात्मक उपाय करने और कार्ययोजना के तहत विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. संगठित गिरोह के सरगना और उनके सक्रिय आपराधिक सहयोगियों, उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों, आश्रय प्रदाताओं का सम्पूर्ण डाटाबेस तैयार करने का निर्देश.

  • फरार अपराधियों के विरुद्ध वारंट, इश्तेहार, कुर्की प्राप्त करने का निर्देश.
  •  जेल से संचालित होने वाले अपराधिक गिरोह की गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने. का निर्देश.
  •  सिटी सीलिंग पॉइंट का क्रियान्वयन करने और सघन व प्रभावी एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही