Search

 
 
 

रांची के 36 रूफ टॉप रेस्टोरेंट बिना नक्शे के, निगम ने मांगा जवाब

 
 हाइकोर्ट के आदेश के बाद निगम ने कराया सर्वे Shubham Kishor Ranchi :  राजधानी रांची के 36 रूफ टॉप रेस्टोरेंट बिना नक्शे और परमिशन के चलाये जा रहे हैं. हाइकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम ने सर्वे किया, जिसमें यह बात सामने आयी है. किसी के पास भी रूफ टॉप में रेस्टोरेंट चलाने का परमिशन नहीं है. निगम कोर्ट के  एडिशनल एडमिनिस्ट्रेटर संजय कुमार की बेंच ने सभी रेस्टोरेंट के मालिकों को अपना पक्ष रखने का समय दिया है.

जवाब देने की आखिरी तारीख सात जनवरी

संजय कुमार ने बताया कि कई रेस्टोरेंट के मलिकों ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. इस मामले को लेकर चार और सात जनवरी को कोर्ट बैठेगा, जिसमें जवाबों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. सात जनवरी जवाब देने की आखिरी तारीख भी है. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने निगम को बिना नक्शे के चलाये जा रहे रूफ टॉप रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया था.

सर्वे में इन रेस्टोरेंट के नाम आये सामने

  1. - स्काईस्कैप
  2. - धुनकी
  3. - बेबीलोन
  4. - पराना
  5. - लूप
  6. - यूनिटी
  7. - नेवर द लेस
  8. - मैकेनिक्स
  9. - जंगली
  10. - मदिरा
  11. - क्राउन 7
  12. - फर्स्ट डेट कैफे
  13. - अटारी किचेन
  14. - द केब्स
  15. - टेन 11
  16. - मोक्छ
  17. - विडोरा
  18. - स्मोक्स
  19. - रासो
  20. - कोरल ग्रैंड
  21. - ग्रीका
  22. - सिग्नेचर
  23. - द अर्बन ब्रावा, लालपुर
  24. - कैलोरीज
  25. - मोका
  26. - अनारदाना
  27. - स्काई वॉक
  28. - स्काई डाइन
  29. - लेवल 7
  30. - सोरस
  31. - ओलिव्स एंड फिग्स
  32. - निरवाना
  33. - याराना
  34. - लिटिल रूफ
  35. - द शेक किचन
  36. - द अर्बन ब्रावा, मेन रोड
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही