Ranchi: आजाद हिंद नगर निवासी मो. जफर का 8 वर्षीय बेटा उसैद बिन जफर पिछले 2 वर्षों से रोजा रख रहा है. उसैद पुंदाग स्थित दारउल अरकम स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र है. पिछले वर्ष बच्चे ने 22 रोजा रखा था. इस वर्ष के अबतक के सारे रोजे रखा है. कहा कि इस बार सारे रोजे रखने का इरादा किया है. उसैद रोजा रखने के साथ नमाज का एहतेमाम (पालन) भी करता है. मां-बाप की सीख को जीवन में उतारने की कोशिश कर रहा हूं.
रांची का 8 साल का उसैद बड़ों की तरह पाबंदी से रख रहा रोजा
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)