Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के आनंद नगर में गोलीबारी मामलाः मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू आनंद नगर में हुई गोलीबारी के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान मुख्य आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया. बताते चलें कि पार्षद ओमप्रकाश और विक्रम सिंह नाम के एक व्यक्ति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. हर दिन दोनों पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था. इस बीच पुलिस ने मध्यस्था भी करवाई थी. लेकिन शनिवार को मामला इतना बढ़ा कि गोलीबारी की नौबत आ गई. पढ़ें-मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-st-morcha-organizes-employment-counseling-workshop-in-high-school/">मुसाबनी

: भाजपा एसटी मोर्चा ने हाईस्कूल में रोजगार परामर्श कार्यशाला का किया आयोजन

सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

आपको बता दें कि आनंद नगर में रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद ओम प्रकाश और विक्रम सिंह उर्फ सोनू नाम के युवक में किसी बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था. उसके बाद विक्रम सिंह ने पुलिस को विवाद के संबंध में बताया भी था. दोनों ओर से सुखदेवनगर थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. बताया जा रहा है की ओम प्रकाश और विक्रम के बीच हुए विवाद के बाद शाम के करीब साढ़े चार बजे विक्रम सिंह उर्फ सोनू अपने सहयोगियों के साथ आनंद नगर पहुंचा और कई राउंड फायरिंग की. इसे भी पढ़ें-बैंक">https://lagatar.in/inter-zonal-cricket-tournament-of-bank-of-india-officers-associations-jharkhand-bokaro-and-jamshedpur-team-reached-the-final/">बैंक

ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशंस झारखंड का इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट : फाइनल में पहुंची बोकारो और जमशेदपुर की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही