Ranchi : डीएवी गांधी नगर, शिशु विहार की छात्रा अनुष्का तिवारी ने सीबीएसई इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. वह कक्षा 4 की छात्रा है. अनुष्का ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल के साथ-साथ पूरे परिवार का नाम रौशन किया है. अनुष्का की सफलता पर डीएवी शिशु विहार की प्रभारी डॉ. जया जयसवाल ने कहा कि जीवन में हर छोटी सफलता भी मायने भी रखती है स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार झा ने कहा कि सुबह की असेंबली वाइब उत्साह से भरी होती है. अनुष्का को बधाई देते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं. मौजूद छात्रों से कहा कि खुद पर विश्वास रखें और कड़ी मेहनत करें. अपने सपनों को कभी न छोड़ें. कहा कि अनुष्का की उपलब्धि इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
CBSE इंटर स्कूल आर्चरी प्रतियोगिता में रांची की अनुष्का ने जीता गोल्ड मेडल
Last Updated: Oct 19, 2024 12:00 AM (IST)