Search

 
 
 

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 के लिए रांची का बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान तैयार

 
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि Ranchi: 9 और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे. राज्य समन्वय समिति सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन विशिष्ट अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस अवसर पर झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.

आकर्षक मंच बन कर तैयार

समारोह स्थल पर आकर्षक मंच बन कर तैयार हो गया है. मंच के पीछे झारखंड में आदिवासी जीवन के ग्रामीण दर्शन को दर्शाया गया है. झारखंड और अन्य राज्यों से आये चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर उकेर रहे हैं. झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में मिज़ोरम, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, असम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ आदि अन्य राज्यों से कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति हेतु आ रहे हैं. उद्घाटन सत्र का आग़ाज़ सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा. साथ ही महोत्सव में कला-शिल्प प्रदर्शनी, रीझ-रंग शोभा यात्रा, आदिवासी व्यंजन प्रतियोगिता, आदिवासी पुस्तक मेला, आदिवासी कवि सम्मेलन, वृत्तचित्र स्क्रीनिंग, झारखंड की चित्रकला शैलियां, परिधान फैशन शो, लेज़र शो सहित आदिवासी खेल गतिविधियां होंगी. इसे भी पढ़ें - Paris">https://lagatar.in/paris-olympics-indian-hockey-team-won-bronze-repeated-52-years-old-history/">Paris

Olympics : भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, दोहराया 52 साल पुराना इतिहास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही