Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लेप्रोस्कोपिक सर्जन के वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए रांची के डॉक्टर अजीत, चौंकाने वाला था केस रिपोर्ट

Ranchi: सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन "डॉक्टर अजीत कुमार" ने कोलकाता में आयोजित लेप्रोस्कोपिक सर्जन के वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस (WCES ,2024) में केस रिपोर्ट प्रेजेंट किया. विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर न्यू टाउन कोलकाता में 24 से 26 अक्टूबर तक इस वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. इसमें देश-विदेश के सैकड़ों सर्जन शामिल हो रहे हैं. डॉक्टर अजीत के केस रिपोर्ट में 12 वर्षीय एक लड़के के पेट में बाइक का हैंडल घुस गया था, जिससे उसका पेट फट गया था और लीवर में छेद हो गया था. जिससे उसने जो भी खाना खाया था (चावल-दाल) वह सारा का सारा उसके पेट के अंदर फैल गया था. चूंकि लड़के की उम्र कम थी और उसके पास पूरी जिंदगी बची हुई थी, इसलिए डॉक्टर अजीत की टीम ने सभी जांच कराने के बाद यह प्लान किया. फिर लेप्रोस्कोपी विधि से छोटे छेद के द्वारा ऑपरेशन किया,जिससे उसका पूरा पेट खोलने से बच गए. यह एक जटिल सर्जरी थी,जिसमें आमतौर पर पूरे पेट को खोलकर ऑपरेशन किया जाता है. चुनिंदा अस्पतालों में ही लेप्रोस्कोपिक विधि से ये ऑपरेशन होता है. यह ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा और बिना बड़े चीरे के ही वह लड़का स्वस्थ होकर घर गया. अगर उसका पेट खोलना पड़ता, तो भविष्य में उसको हॉर्निया व आंत फंसने का खतरा बना रहता. इस ऑपरेशन में क्रिटिकल केयर के डॉक्टर कौशल व पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें -साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-hemant-soren-has-italian-chain-2-diamond-necklaces-and-property-worth-rs-2-83-crore/">साहिबगंज

: हेमंत सोरेन के पास इटैलियन चेन, 2 डायमंड नेकलेस व 2.83 करोड़ की संपत्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही