Search

570 करोड़ खर्च कर रांची की बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

Kaushal Anand Ranchi : केंद्र प्रायोजित आरडीएसएस (पुन:स्थापित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत रांची की बिजली व्यवस्था में सुधार कार्य किया जाएगा. इस योजना के तहत रांची में कुल 570 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे. इसके लिए एनसीसी कंपनी का चयन किया गया है. जिसमें रांची में सर्वे का काम शुरू कर दिया है. अगले एक से दो महीने में कंपनी अपना कार्य शुरू करेगी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-action-five-militants-including-plfi-area-commander-arrested-weapons-recovered/">रांची

पुलिस की कार्रवाई, PLFI के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बिजली सुधार के लिए होगा आधारभूत संरचना को मजबूत करने का काम

इस योजना के तहत रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की आधारभूत संचरना को दुरूस्त करने का काम किया जाएगा. काम करने की दिशा में आ रही अड़चनों को दूर कर लिया गया है. जल्द ही इस योजना के तहत रांची में बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार करने का काम शुरू कर दिया जायेगा.

ये कार्य होंगे

- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्यारह केवी लाइन को हटाकर भूमिगत केबल लगाया जायेगा. -11 केवी बिजली के नंगे तार के स्थान पर एबी कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा. -सब स्टेशन से निकलने वाले लंबे फीडरों को बांटकर छोटे-छोटे नये फीडरों में तब्दील किया जाएगा. - ट्रांसफार्मरों का लोड कम करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 63 केवी, 100 केवी, 200 केवी और 500 केवी के नए ट्रांसफार्मर लगाये जाएंगे. - इससे ट्रांसफार्मरों का लोड घटेगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार हो सकेगा. लो-वोल्टेज तथा बिजली की ट्रिपिंग आदि की समस्या लोगों को निजात मिलेगी. - 11 केवी के कई नए फीडरों का निर्माण कराया जाएगा. -नए टोलो-मुहल्लों में बिजली के नये तार और पोल लगाने का भी काम किया जाएगा. जिन नये मुहल्लों में बॉस आदि के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, उन मुहल्लों में नये पोल-तार लगाए जाएंगे. -ट्रांसफार्मरों में डीटीआर मीटर लगाने के साथ-साथ एग्रीकल्चर फीडरों को अलग किया जाएगा.

कंपनी का सर्वे कार्य जारी

किन-किन स्थानों पर क्या-क्या काम कार्य होगा. इसका सर्वे एनसीसी लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. राज्यभर में इस योजना के तहत बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा. राज्य के विभिन्न जिलों के लिए विभिन्न कंपनियों को काम सौंप दिया गया है, जहां सर्वे का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -जामताड़ा">https://lagatar.in/milk-businessman-shot-dead-in-mihijam-police-station-area-of-jamtara/">जामताड़ा

के मिहिजाम थाना क्षेत्र में दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//