Search

 
 
 

17 महीने से दिल्ली में बंधक रांची की नाबालिग को कराया गया मुक्त

 
Ranchi: 17 महीने से दिल्ली के आदर्श नगर में बंधक रांची की नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुक्त कराया है. चाइल्ड राइट फाउंडेशन रांची,दिल्ली पुलिस ,महिला आयोग दिल्ली,शक्ति वाहिनी एनजीओ के सहयोग से गुरुवार को मुक्त कराया गया है. इसे लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना रांची में मामला दर्ज कराया गया था. लड़की को दिल्ली में जबरन घर में बंधक बनाकर रखा गया था. 17 महीने से उससे काम कराया जा रहा था, लेकिन बदले में उसे कोई पैसा नहीं दिया जा रहा था. नाबालिग को रेस्क्यू करने में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के बैद्यनाथ कुमार और चंदन कुमार की मुख्य भूमिका थी. इसे भी पढ़ें -पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-one-paharia-girl-of-eci-mission-residential-school-dies-two-serious/">पाकुड़

: ईसीआई मिशन आवासीय विद्यालय की एक पहाड़िया बच्ची की मौत, दो गंभीर

दिल्ली में हुआ था नाबालिग का सौदा

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, रांची के धुर्वा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को 6 दिसंबर 2021 को एक महिला और कुछ लोग अपने साथ दिल्ली ले गए थे. वहां उसे तीन दिन कमरे में बंद रखा गया. फिर उसे दिल्ली में किसी व्यक्ति को बेच दिया गया था. मौका देखकर लड़की ने अपने भाई को फोन का और सारी बात बतायी. उसने बताया कि वह दिल्ली के आदर्श नगर शनिचरिया रोड में एक घर में काम करती है. जहां उसे घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता है. बताया कि, घर के मालिक जब बाहर जाता है तो उसे घर में ही बंद कर दिया जाता है. फिर उसने अपने भाई से खुद को बचाने की बात कही. इसे भी पढ़ें - बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-incident-cbis-closure-report-accepted-relatives-of-the-deceased-filed-protest-petition/">बकोरिया

कांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार, मृतक के परिजनों ने दाखिल की प्रोटेस्ट पिटीशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही