Ranchi : रांची के नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने विदाई दी.
पदभार संभालने के बाद डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आम लोगों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की बात कही.
विदाई समारोह में डॉ. प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि टीमवर्क और सभी के सहयोग से जिले में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा सका.
समारोह में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, DRCHO डॉ. असीम मांझी, डीटीओ डॉ. एस. बास्की, डॉ. प्रभावती, सिविल सर्जन कार्यालय के जिला स्तरीय पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में सभी ने डॉ. प्रभात कुमार के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही डॉ. अमरेंद्र प्रसाद का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment