Search

 
 
 

रांची की साक्षी जैन ने लहराया झारखंड का परचम, फोर्ब्स अंडर 30 में मिली जगह

 
 Ranchi : रांची की साक्षी जैन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर-30 एशिया सूची में शामिल किया गया है. इस उपलब्धि पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने उन्हें बधाई दी है. पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि साक्षी जैन का चयन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि साक्षी जैन ने सोशल मीडिया मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग कैटिगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. साक्षी जैन की उपलब्धियां साक्षी जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंटेंट क्रिएटर हैं.  उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सहित कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है. फोर्ब्स थर्टी अंडर-30 एशिया में चयन होना उनकी एक और बड़ी उपलब्धि है. मारवाड़ी समाज का मान बढ़ा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि साक्षी जैन का चयन मारवाड़ी समाज का मान बढ़ाने वाला है. उन्होंने कहा कि साक्षी जैन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. साक्षी  जैन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. चयन प्रक्रिया फोर्ब्स थर्टी अंडर-30 एशिया की सूची में चयन के लिए कई चरणों की प्रक्रिया होती है. इसमें  आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी उपलब्धियों, नवाचार और उद्योग में उनके प्रभाव के आधार पर किया जाता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/new-jail-manual-in-jharkhand-emphasis-on-reformation-of-prisoners/">झारखंड

में नया जेल मैन्युअल: कैदियों के सुधार पर जोर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही