Search

 
 
 

रांची के समाजसेवी और उद्यमी कुलदीप नारायण गुप्ता का निधन

 
Ranchi: जाने-माने समाजसेवी एवं उद्यमी कुलदीप नारायण गुप्ता का 88 वर्ष की आयू में निधन हो गया.  स्व: कुलदीप नारायण के पुत्र आलोक गुप्ता (सीसीएल जनसंपर्क विभाग के निदेशक) ने बताया की सोमवार को उन्होने अंतिम सांस अपने आवास रेडियम रोड स्थित शांतिदीप टावर में ली. बताते चलें कि स्व. गुप्ता का लम्बा सामाजिक इतिहास रहा है. वे एक समाजसेवी, उद्यमी एवं स्वच्छ राजनीतिक व्यक्तित्व के मालिक थे. भारतीय जनता पार्टी की जनक पार्टी जनसंघ के संस्थापकों में इनका नाम आता है. स्व. गुप्ता सामाजिक संस्था `रौनियार समाज` के उपाध्यक्ष भी थे.अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक हित में कई तरह के कार्य किये. खेल प्रेमी होने के नाते उन्होंने अपने समय के रांची फुटबॉल क्लब में  महत्वपूर्ण दायित्वों को भी संभाला था. एक लोकप्रिय एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनि स्व. गुप्ता,  अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-फोटो">https://lagatar.in/indecent-behavior-with-photojournalist-lalpur-police-station-surrounded-in-protest-police-station-officer-apologized/">फोटो

जर्नलिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार: विरोध में लालपुर थाने का घेराव, थानेदार ने मांगी माफी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही