Search

घंटे भर की बारिश से ही रांची के गली-मुहल्ले हुए जलमग्न

बेतरतीब ड्रेनेज सिस्टम और निगम की नाकाफी सफाई-व्यवस्था बनी परेशानी का सबब

Ranchi: राजधानी में गुरुवार को दोपहर बाद हुई बारिश से शहर की सूरत बिगड़ गई. मुख्य मार्गों समेत गली मुहल्ले जल मग्न हो गए. बारिश के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया. शहर में बने बेतरतीब ड्रेनेज सिस्टम की वजह से हल्की बारिश में भी स्थिति नारकीय हो जाती है. नीचले इलाकों व नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों में सड़़क का पानी घुस गया. इस कारण लोग काफी परेशान हुए. जल जमाव की परेशान यहां: जल जमाव की परेशानी किशोरगंज रोड, गुदड़ी स्थित बलदेव सहाय लेन, हरमू रोड, कांके रोड, (कषि भवन) के पास, हरमू कॉलोनी, नीचे कांटा टोली, हिंदपीढ़ी खेत मुहल्ला, नेजाम नगर, मोजाहिद नगर, करम चौक, विद्यानगर, पुराना अरगोड़ा, बली बगीचा, पुंदाग, ढीपाटोली आदि क्षेत्र शामिल हैं. घंटे भर की बारिश से ही सड़कें हुई लबालब, चलना मुहाल क्षेत्र के बुलंद अख्तर ने कहा कि गुरुवार को हुई बारिश से ही बलदेवसहाय लेन की स्थित बिगड़ गई. पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर लबालब पानी भर गया और कई घरों में जा घुसा, इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी. नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. नाली की सफाई में कमी इस कारण पानी निकासी की परेशानी : रजी रजी अहमद ने कहा कि कचरे का उठाव तो कभी कभी होता है, किंतु नाली की बेहतर तरीके से सफाई नहीं होने के कारण बारिश होते ही जल जमाव की परेशानी सामने खड़ी हो जाती है. नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. फैली है बीमारी निगम को ध्यान देना जरूरी : एकराम मों एकराम ने कहा कि इन दिनों बीमारी काफी फैली हुई है. किंतु कीटनाशक दवाओं का छिड़काव निगम की ओर से भलीभांति नहीं किया जा रहा है. कम से कम ऐसे गंभीर समय में ध्यान देने की जरूरत है. पानी निकासी की सबसे बड़ी परेशानी : हसन एस हसन ने कहा कि हल्की बारिश से ही जगह जगह जल जमाव की परेशानी खड़ी हो गई. शहर में बने ड्रेनेज सिस्टम बेतरतीब ढंग से बने हुए हैं. कई जगहों पर सड़क से ऊपर नाली के स्लैब हैं, वहां सड़क का पानी नाली के अंदर नहीं जा पाता है. इस कारण पर जल जमाव की परेशानी खड़ी हो जाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp