Search

 
 
 

रांची के सुमन प्रसाद ने जीता लद्दाख मैराथन

 

डॉक्टरों की सलाह को स्वास्थ्य चुनौतियों को पीछे छोड़े हुए हासिल की जीत

Ranchi: पेशे से बैंकर 55 वर्षीय सुमन प्रसाद ने लद्दाख मैराथन जीत लिया है. उन्होंने तमाम बाधाओं और स्वास्थ्य चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए इस मैराथन को जीता है. उनकी लद्दाख यात्रा दिल्ली हाफ मैराथन (21 किलोमीटर), कोलकाता मैराथन (25 किलोमीटर) और कठिन मुंबई मैराथन (42 किलोमीटर) के सफल समापन के साथ शुरू हुई, जो उनके नए जुनून के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है. इस मौके पर सुमन ने कहा कि झारखंड में पतरातू घाटी के जोखिम भरे इलाके में अपना प्रशिक्षण शुरू किया. इसके बाद लद्दाख के लिए तैयार हुए. लेकिन वहां पहुंचने पर लद्दाख की ठंडी हवाओं ने उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला. वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण चलने में असमर्थ हो गए. उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल का दौरा पड़ने का ख़तरा होने के कारण, डॉक्टरों ने सलाह देते हुए उनसे अपने जीवन की खातिर अपने सपने को त्यागने का आग्रह किया गया. उन्होंने कई चिकित्सीय राय मांगी, सभी ने एक ही गंभीर चेतावनी दी. इसके बावजूद उन्होंने इस मैराथन में भाग लेने की ठानी और अंत में जीत हासिल की. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-after-3-years-procession-e-mohammadi-will-be-taken-out-on-eid-miladunnabi/">रांचीः

3 साल के बाद ईद मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही