Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी युवा आक्रोश रैली को लेकर बदली रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कहां होगी वाहनों की पार्किंग

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के समर्थक द्वारा रांची में शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली होनी है. जिसमें हजारों की संख्या में लोग वाहन पर रांची शहर आयेंगे. रैली को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. साथ ही रैली में आने वाले वाहनों के पार्किंग सुनिश्चित की है. इस दौरान शुक्रवार को सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का नो-इन्ट्री रहेगी. साथ ही रांची शहर की ओर आने वाली सभी प्रकार की बसें, चार पहिया सवारी गाड़ी और अन्य बड़े वाहन (स्कूल बस जिसमें स्कूली बच्चे बैठे हों एवं अन्य आकस्मिक सेवा की वाहन को छोड़कर) निर्धारित स्थान तक ही आ सकेंगे और उक्त स्थान से आगे प्रवेश करना वर्जित रहेगा. वहीं मोरहाबादी मैदान की और आनेवाली सड़कों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसे भी पढ़ें - JSSPS">https://lagatar.in/jssps-warden-not-rejoined-after-returning-from-maternity-leave/">JSSPS

की वार्डन को मातृत्व अवकाश से लौटने पर दोबारा नहीं कराया गया ज्वाइन

रांची आने वाली सड़कों द्वारा बड़े वाहन विभिन्न मार्गों के सामने इन स्थान तक ही आ सकेंगे

1. रिंग रोड से रांची वाया बोड़ेया आने वाली वाहन का पड़ाव - बोड़ेया रिंग रोड 2. चाईबासा-खूंटी से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव - तुपुदाना चौक एवं धुर्वा गोलचक्कर चौक 3.पलामू गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, एवं चतरा से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव - तिलता चौक 4. गुमला-सिमडेगा से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव - आईटीआई बस पड़ाव 5. जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावा चाईबासा से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव - नामकुम चौक 6. जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) आने वाली वाहन का पड़ाव - कुसई/ घाघरा 7. पतरातु वाया पिठोरिया से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव - लॉ युनिवर्सिटी चौक 8. हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो एवं संथाल परगना से रांची आने वाली वाहन का पड़ाव - नेवरी चौक हजारीबाग, कोडरामा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं रामगढ़ के तरफ से आने वाले सभी वसे नेवरी से बॉये मुड़कर रिंग रोड होते हुए भाया दुर्गा सोरेन चौक होते हए खदगढ़ा बस स्टैंड आयेंगे. काठीटांड़ से रांची वाया पिस्का मोड़ से आने वाली वाहन तिलता चौक से दायें मुड़कर दलादली चौक वाया अरगोड़ा चौक होते हुए रांची शहर जा सकते हैं. रांची शहर से कॉठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन, अरगोड़ा चौक, कटहलमोड़, दलादली होते हुए जा सकते हैं. रांची शहर से कांके की ओर जाने वाली वाहन कोकर चौक, खेलगांव चौक, बूटी मोड़ चौक, नेवरी चौक से बायें मुड़कर रिंग रोड से जा सकते हैं. रिंग रोड से वाया चांदनी चौक, कांके से शहर की और आने वाले वाहन रिंग रोड से वाया बोड़ेया चिरौदी, करमटोली होते हुए रांची शहर आ सकते हैं. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/terrorist-arrested-from-hazaribagh-presented-in-court-under-tight-security/">हजारीबाग

से आतंकी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही