Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा ने मास्को में जीता कांस्य पदक

Mosco/ Ranchi  : रांची की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा ने रविवार को मास्को में चल रही मॉस्को स्टार इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया. यह प्रतियोगिता 2 से 8 मई तक मॉस्को में आयोजित है. पिछले दिनों मेरठ में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल के आधार पर पूर्णिमा लिंडा का भारतीय दल में चयन हुआ था. पूर्णिमा लिंडा झारखंड वुशु की एक मेहनती खिलाड़ी रही और इन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर राज्य का नाम बढ़ाया. 36 वें नेशनल गेम्स में वे राज्य वुशु दल का हिस्सा थी और पिछले दिनों आयोजित फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे.

शुभकामनाएं दी

पूर्णिमा की इस सफलता पर राज्य के खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा , मधुकांत पाठक (सचिव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन )सहित डॉ प्रदीप वर्मा,चंचल भट्टाचार्य, मिथलेश साहू,प्रोफेसर मुकुंद मेहता,डॉ कविता वर्मा,डॉ अंशु साहू,प्रियदर्शी अमर,शशिकांत पांडे,आज़ाद पाठक,गोकुलानंद मिश्र ,रजि अहमद, दीपक गोप, रत्नेश कुमार,प्रतिमा कुमारीं,विमला टोप्पो, सुशांति टोपनो, काजल किरण,अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, अभय कुमार सिंह,संजय जैन,मनोज महतो, मनोज साहू,शैलेंद्र दुबे,संजय जैन, शिवेंद्र दुबे ने अपनी शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें – किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mp-demands-sail-management-to-give-priority-to-local-in-job/">किरीबुरू

: सांसद ने सेल प्रबंधन से की नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही