Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के युवक की सिमडेगा में धारदार हथियार से मारकर हत्या

Advertisement
Advertisement

Simdega : रांची के युवक की सिमडेगा में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 12 के दुर्गा मंदिर के पास हुई है. जहां शनिवार की सुबह खेत से युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक युवक की पहचान रांची के रहने वाला सनी पासवान के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

धारदार हथियार से मारकर की गई है हत्या

युवक को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में युवक की हत्या की गई. हालांकि इसकी सही वजह सामने नहीं आ पाई है. युवक का गला को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से रेत दिया है.

 मामले की जांच में जुटी पुलिस

युवक की हत्या किस वजह से की गई है पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही