Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची का जाकिर हुसैन व विवेकानंद स्मृती पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा

Avinash Kumar Ranchi: राजधानी रांची में स्थित दो सार्वजनिक पार्क- नागा बाबा खटाल के पास डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क और कोकर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पार्क इन दिनों बुरी तरह उपेक्षा का शिकार हो चुके हैं. ये पार्क, जो कभी बच्चों की किलकारियों और बुजुर्गों की सैरगाह के रूप में जाने जाते थे, अब जुए और शराबियों के अड्डों में तब्दील हो चुके हैं. डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क में हालत ऐसी है कि बच्चों के लिए बने झूले टूट चुके हैं. बैठने का बेंच टूट हुआ है. बच्चों के आकर्षण के लिए बनाए गए जानवरों के पुतले टूट के कोने में फेंके हुए हैं. इधर-उधर झाड़ियां उगी हुई हैं. बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए झूले और टॉय ट्रेन जंग कहा रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/ZAKIR1.jpg"

alt="VsdV" width="600" height="400" /> वहीं दूसरी तरफ स्वामी विवेकानंद स्मृति पार्क की स्थिती तो और भी बदतर है. मुख्य द्वार पर लोग पेशाब करते हैं. वहां का तालाब कचरों से भरा हुआ है. अब वहां जुआ खेलने वाले और नशा करने वालों ने अपना अड्डे जमा रखा है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन पार्कों की साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा पर वर्षों से कोई ध्यान नहीं दिया गया है. खुलेआम शराब पीना और ताश की बाजियां अब आम बात हो गई है. एक समय पर यह दोनों पार्क स्थानीय निवासियों के लिए सैर, व्यायाम और पारिवारिक समय बिताने का पसंदीदा स्थान थे, लेकिन अब यह नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बन चुके हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्कों की देखरेख पिछले कई वर्षों से नहीं हुई है. टूटे झूले, गंदगी से भरे मैदान और टूटी-फूटी बेंच अब आम दृश्य बन चुके हैं. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-foreign-ministry-said-ceasefire-between-india-and-pakistan/">BREAKING

: विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत- पाक के बीच सीजफायर, 12 को बातचीत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही