Search

 
 
 

277 करोड़ की लागत से होगी रांची-टाटा रोड की मरम्मती

रांची-टाटा रोड की मरम्मती करने के लिए एनएचआई ने 277 करोड़ रुपया खर्च करने का फैसला लिया है. इस राशि से इस फोरलेन सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही ओवरब्रिज निर्माण को पूरा किया जायेगा.
 
रांची-टाटा रोड पिछले 15 साल से बन ही रहा है. कई जगह निर्माण अधूरा है.

Ranchi : रांची से जमशेदपुर (टाटा) की दूरी करीब 120 किमी है. दो जगहों पर एनएचआई टोल वसूलती है. लेकिन सड़क की स्थिति जर्जर है. दो जगह ओवरब्रिज नहीं बना है. चालकों को डायवर्सन से गुजरना पड़ता है. कई जगहों पर रोड टूटा हुआ है. इन सब वजहों से मात्र 120 किमी की दूरी तय करने में गाड़ियों को तीन घंटा लग जाता है. जबकि जितने पैसे की वसूली सरकार कर रही है, उसमें सड़क इतनी बेहतर होनी चाहिए कि डेढ़ से दो घंटे में गाड़ियां 120 किमी की दूरी तय कर ले.

 

इस सड़क की मरम्मती करने के लिए एनएचआई ने 277 करोड़ रुपया खर्च करने का फैसला लिया है. इस राशि से इस फोरलेन सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही ओवरब्रिज निर्माण को पूरा किया जायेगा.

 

जानकारी के मुताबिक जिन जगहों पर सड़क की स्थिति सबसे खराब है, उसमें चांडिल से लेकर चौका तक शामिल है. रंगामाटी और तमाड़ का ओवरब्रिज बना ही नहीं है. यह सड़क पिछले 15 सालों से बन ही रहा है. इसके बावजूद दो जगह ओवरब्रिज नहीं बने हैं और कई जगहों पर सड़क टूटी हुई है.

 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल इस सड़क को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सवाल खड़ा किया था. स्थानीय स्तर पर भी यह सवाल उठते रहे है कि क्या भारत सरकार की एनएचआई खराब सड़क देने के लिए प्रति गाड़ी प्रति ट्रिप 200 रूपये से अधिक वसूलती है.  अच्छी सड़क देने के नाम पर पैसे वसूलना और सड़क की मरम्मती नहीं कराना. यह एक तरह से लूट है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही