Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रणधीर वर्मा ट्रॉफी : पलामू ने सरायकेला खरसावां को 10 विकेट से हराया

Latehar: लातेहार में बुधवार को खेले गये रंणधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट लीग के चौथे मैच में पलामू ने सरायकेला खरसावां को 10 विकेटों से हरा दिया. सरायकेला खरसंवा ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 वें ओवर में 162 रनों पर ही ढेर हो गयी. गौरव शर्मा ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया. पलामू की ओर से विकास कुमार ने चार, अभिनव कुमार ने तीन व संदीप कुमार ने दो विकेट लिए. लक्ष्य की पीछा करने उतरी पलामू की टीम ने 25 वें ओवरों में ही बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित कुमार शानदार नाबाद 70 व सौरव कुमार नाबाद ने 73 रनों का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पलामू के विकास कुमार को चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने प्रदान किया. मैच के अंपायर रमेश कुमार सिंह व हेमंत कुमार ठाकुर व स्कोरर गजेंद्र कुमार थे. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, मैच पर्यवेक्षक अनवर मुस्तफा, रामनाथ अग्रवाल, सुनील कुमार शौंडिक, निर्दोष कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, उमाकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, नीरज कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शहदेव, शैलेश कुमार व दिलीप कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-jetet-successful-candidates-will-protest-in-ranchi-on-march-18/">चांडिल

: जेटेट सफल अभ्यर्थी 18 मार्च को रांची में देंगे धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही