Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटना में सदर-बड़कागांव के रेंजर गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

Hazaribagh : हजारीबाग के डेमोटांड़ एनएच-33 पर मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में सदर-बड़कागांव के रेंजर छोटेलाल शाह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है. उनका बायां हाथ टूट गया है और दूसरे हाथ में भी चोट लगी है. उनके सिर पर भी गंभीर चोट लगी है. वह रांची से हजारीबाग लौट रहे थे. छोटेलाल शाह हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल स्थित बड़कागांव और सदर रेंज में बतौर रेंजर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) पदास्थापितहैं. बाइक सवार को बचाने के क्रम में उनके चालक ने ट्रेलर को पीछे से ठोंकदिया. चालक को भी चोट लगी है. उनका प्राथमिक इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. फिर वहां से उन्हें मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : वकीलों">https://lagatar.in/lawyers-strike-continues-work-affected-know-what-lawyers-say/">वकीलों

की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित, जान‍िये क्‍या कहते हैं वकील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही