Search

 
 
 

चतरा में पदस्थापित रेंजर सूर्यभूषण कुमार ने पत्नी के नाम से खरीदी दो एकड़ जंगल की जमीन

 
Ranchi/Chatra: चतरा में पदस्थापित रेंजर सूर्यभूषण कुमार ने अपनी पत्नी के नाम से दो एकड़ जंगल की जमीन खरीदी है. सूर्यभूषण कुमार हंटरगंज में रेंजर के पद पर पदस्थापित हैं. उन्होंने अपने ही कार्यक्षेत्र में दो एकड़ जंगल की जमीन को दो लाख रुपया में खरीदा है. रेंजर ने अपनी पत्नी पार्वती कुमारी के नाम जमीन निबंधित करा लिया है. रेंजर ने जंगल किस्म की जमीन को रैयती बताते हुए निबंधित कराया है. इसकी शिकायत मुख्य सचिव से भी की गई है. इसे भी पढ़ें -फरार">https://lagatar.in/absconding-aap-mla-amanatullah-khan-wrote-a-letter-to-delhi-police-commissioner-i-havent-run-away-anywhere/">फरार

विधायक अमानतउल्ला खान ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा! मैं कहीं भागा नहीं हूं…

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, रेंजर सूर्यभूषण कुमार ने अपनी पत्नी पार्वती कुमारी के नाम पर जो दो एकड़ जमीन खरीदी है. वह हंटरगंज प्रखंड के मौजा डाहा, परगना दंतार थाना के अंतर्गत खाता संख्या 61 के अधीन प्लॉट संख्या 320 है. इस जमीन की खरीदारी सरदार यशवंत सिंह (पिता-स्व.रामविलास सिंह) और सरदार अजीत सिंह (पिता-स्व.गिरिजीनंदन सिंह) से की गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अभिलेख में इस जमीन का किस्म जंगल दर्ज है. इसी आधार पर शिकायतकर्ता ने रेंजर सूर्यभूषण कुमार पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि उनके कार्यकाल में इसे तरह के कई और भी मामले हो सकते हैं, जिसकी जांच एसीबी से कराई जाए.

कृषि कार्य के लिए उपयोगी बताया गया है

इस जमीन की रजिस्ट्री तीन सितंबर 2018 को हुई है. पटना के कुम्हरार में रहनेवाले सूर्यभूषण कुमार ने जमीन का निबंधन कराने के वक्त इस जमीन को कृषि कार्य के लिए उपयोगी बताया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को लिखा गया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-case-io-will-get-mobile-for-four-years-home-department-issued-resolution/">झारखंड

: केस IO को चार साल के लिए मिलेगा मोबाइल, गृह विभाग ने जारी किया संकल्प
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही