Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंजन चौधरी ने मनाया अनोखा जन्मदिन : ब्लड बैंक में लगवाया टीवी और डीटीएच सेट

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने मंगलवार को अनोखे तरीके से अपना जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में महादान करने वाले रक्तदाताओं के मनोरंजन के लिए टीवी और डीटीएच का सेट इंस्टॉल कर इसे ब्लड बैंक को भेंट किया.

रक्तदाताओं के मनोरंजन के लिए टीवी

हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कुछ वर्षों पूर्व इस ब्लड बैंक के लिए टीवी उपलब्ध कराया था. लेकिन वर्षों तक यह टीवी यहां कूड़ेदान में पड़ा रहा. रंजन चौधरी ने अपने जन्मदिन पर अपनी ओर से एक डीटीएच का सेट लगवाकर इस टीवी को इंस्टॉल कराया और महादान करने वाले रक्तदाताओं के मनोरंजन के लिए ब्लड बैंक में इसे सुचारू कराया. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-counseling-for-admission-in-polytechnic-institutes-from-september-7/">जमशेदपुर

: पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 7 सितंबर से

रंजन चौधरी को प्रबंधन ने दिया धन्यवाद

मौके पर सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह ने कहा कि रक्तदाताओं के लिए रक्तदान के क्रम में उनके मनोरंजन या टीवी सेट कारगर साबित होगा. डीएस डॉ. अजय कुमार सिंह ने विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को इस बेहतरीन पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से धन्यवाद दिया. समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि रंजन चौधरी एक सामाजिक और सेवाभावी युवा हैं, जो मानवीय मूल्यों के प्रति बेहद संवेदनशील रहते हैं और इनका सेवाभावी कार्य समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-owner-of-the-ashram-came-to-the-girl-uproar-while-taking-her-hand/">गिरिडीह

: आश्रम के स्वामी का युवती पर आया दिल, हाथ पकड़कर ले जाते वक्त हंगामा

ये रहे मौजूद

इधर ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं ने भी मनोरंजन का साधन यहां उपलब्ध होने पर खुशी जताई. मौके पर ही विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के प्रयास से इचाक के एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को रक्त उपलब्ध कराया गया. मौके पर विशेष रूप से हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, एचएमसीएच के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट डॉ. अजय कुमार सिंह, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, जिला ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार, रवि कुमार, डॉ. कपिल मुनि प्रसाद, डॉ.विनोद नारायण, सीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक रमन कुमार, सेवानिवृत कर्मी सत्येंद्र कुमार, भीम कुमार, मो. अख्तर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही