Search

 
 
 

धनबाद : जेएससीए राजगंज में बनाएगा क्रिकेट मैदान, हुआ एमओयू

 
रेलवे ग्राउंड में खेले जाएंगे रणजी मैच, साइड स्क्रीन और स्कोर बोर्ड लगाने के लिए मिला अप्रूवल
Dhanbad : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन धनबाद के राजगंज में क्रिकेट मैदान बनाएगा. धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने रविवार 30 जुलाई को गोल्फ ग्राउंड में स्थित एसोसिएशन कार्यालय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि जेएससीए की ओर से राजगंज के कांको हिल स्कूल के मैदान का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान मैदान के लिए पर्याप्त जगह पाई है. जिसके बाद जेएससीए और स्कूल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है. बताया गया कि 2023-24 में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट व जेएससीए स्तरीय मैच करवाये जाएंगे. राजगंज में क्रिकेट मैदान बनाए जाने से स्थानीय राजगंज, कतरास, बाघमारा के लोगों को प्रैक्टिस करने और खेलने में मदद मिलेगी. मैदान तैयार हो जाने के बाद धनबाद में एक साथ 3 जगह पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा सकेगा. प्रेस वार्ता में डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रतिनिधि विनय कुमार मौजूद थे.

           रेलवे स्टेडियम में खेला जाएगा रणजी मैच

डीसीए के महासचिव उत्तम कुमार विश्वास ने बताया कि धनबाद में रणजी ट्रॉफी के मैच नहीं हो पा रहे हैं. इसे लेकर रेलवे ग्राउंड में जेएससीए के पदाधिकारी व बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर ने मैदान का जायजा लिया था. जिन्होंने मैदान को सही पाया. धनबाद में अब रणजी मैच देखने को मिलेंगे. वहीं मैदान में साइड स्क्रीन और रन स्कोर बोर्ड लगाने का अप्रूवल भी मिल चुका है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-there-was-no-electricity-for-11-hours-due-to-breaking-of-33-kva-wire/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 33 केवीए का तार टूटने से 11 घंटे तक बिजली रही गुल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही