Sports Reporter Ranji Trophy : जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गये झारखंड और राजस्थान के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला ड्रॉ रहा. मैच के आखिरी दिन झारखंड ने 43 ओवर बल्लेबाजी की. झारखंड ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और 9 विकेट के नुकसान पर 470 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया. झारखंड के ऑल राउंडर अनुकूल रॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाये. अनुकूल ने इस दौरान 15 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं राजस्थान के ऋतुराज सिंह और तनवीर ने 3-3 विकेट चटकाये. इसे भी पढ़ें– चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-jawan-amit-shoots-himself-commits-suicide/">चक्रधरपुर
: सीआरपीएफ जवान अमित ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
: कमलदेव हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता का चाचा गिरफ्तार
: सीआरपीएफ जवान अमित ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
आखिरी दिन राजस्थान ने बनाये 194 रन
वहीं राजस्थान को आखिरी दिन 33 ओवर खेलने का मौका मिला, जिसमे राजस्थान ने 194 रन बनाए. राजस्थान के यश कोठारी ने ताबड़तोड़ 95 रनों की पारी खेली और कर्ण लांबा ने 37 रन बनाए. वहीं झारखंड के शहबाज नदीम ने 3 विकेट चटकाये जबकि विकास सिंह ने 1 विकेट झटका. राजस्थान के कर्ण लांबा को ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया. कर्ण ने पहली पारी में नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी. जबकि दूसरी पारी में नाबाद 37 रन बनाए. इसे भी पढ़ें– चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-uncle-of-the-main-conspirator-of-kamaldev-murder-case-arrested/">चक्रधरपुर: कमलदेव हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता का चाचा गिरफ्तार
Leave a Comment