Search

रणजी ट्रॉफी : दूसरे दिन झारखंड की शानदार वापसी

Jamshedpur : जमशेदपुर के कीनन में चल रहे रणजी ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं. छत्तीसगढ़ ने दूसरे दिन 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 18 रन जोड़ कर आखिर के 2 विकेट गवां दिये. इसछत्तीसगढ़ कि पारी  113 रन पर ढेर हो गयी. झारखंड ने अपनी दूसरे पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रर्दशन किया. ऊपरी क्रम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली. झारखंड की ओर से ए सेन ने 85 रन व कुमार सूरज ने 51 रन बनाए. विराट सिंह 59 रन बनाकर नाबाद रहे. पूरे दिन छत्तीसगढ़ के गेंदबाज विकेट के लिए कोशिश करते रहे. रवि किरण, वासुदेव बरहेट और अजय जादव मंडल ने 1-1 विकेट लेकर झारखंड के बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी करने से रोकने में सफलता हासिल की. पहले दिन के खेल में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. इसे भी पढ़ें – कांग्रस">https://lagatar.in/about-a-dozen-lawyers-involved-in-the-court-proceedings-against-the-council-may-get-notice-on-thursday/">कांग्रस

प्रभारी अविनाश पांडे का भव्य स्वागत समेत हजारीबाग जिले की 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp