Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका : भगवान जगन्नाथ का स्नान के बाद मंदिर का पट 15 दिनों के लिए बंद

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा को राजघराने के द्वारा परंपरागत रूप से भगवान जगन्नाथ, महाराज बलदेव तथा माता सुभद्रा का स्नान कार्यक्रम विधि विधान से पंच ब्राह्मणों ने संपन्न कराया. बता दें कि प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के पूर्णिमा को भगवान को परंपरागत रूप से स्नान- ध्यान कराने के बाद 15 दिनों के लिए मंदिर के पट को बंद कर दिया जाता है. आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकम को श्रृंगार के बाद भगवान का दर्शन लोग करते हैं. इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीय को भगवान जगदीश, भाई बलभद्र तथा माता सुभद्रा रथ पर सवार होकर बाजे -गाजे के साथ जनकपुर के लिए प्रस्थान करते हैं. इस परंपरा का निर्वहन वर्षों से ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में रंका गढ़ के राज परिवारों के द्वारा किया जाता है. इस अवसर पर मंदिर के पुरोहित बालेश्वर दुबे, सत्यनारायण ओझा, पारसनाथ पांडेय सहित अन्य ब्राह्मणों के द्वारा पूजन का कार्यक्रम किया गया. इसके बाद भगवान को स्नान कराकर उनके मंदिर के पट को बंद कर दिया गया. मौके पर कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, आलोक कुमार पांडेय, दीनबंधु पांडेय, सुनील कुमार सिंह सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/the-bridge-being-built-in-bhagalpur-at-a-cost-of-1717-crores-collapsed/">भागलपुर

में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही