Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका : सोनार मुहल्ला की सड़क बदहाल, रोड पर बह रहा नाली का गंदा पानी, राहगीर परेशान

Ranka (Garhwa) : रंका अनुमंडल मुख्यालय की मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है. इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. यहां के लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जनता को आश्वस्त किया था कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद इस सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा. मगर अब तक इस सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं गया. लोगों का कहना है कि हमलोगों ने तो अपना काम कर दिया और मंत्री जी की बारी है. कब तक हमारी समस्या को दूर करते हैं. मुहल्लेवासियों का कहना है कि मंत्री के इर्द-गिर्द रहने वाले नेताओं के घरों के सामने तो पीसीसी सड़क का निर्माण कर उसका कायाकल्प करा दिया गया, मगर सुनार मुहल्ला से वर मोहल्ला को जोड़ने वाली सड़क 1984 के बाद से अब तक नहीं बनी है. मुखिया से लेकर विधायक, सांसद प्रतिनिधि किसी का ध्यान यहां के लोगों की समस्या पर नहीं है. इस संबंध में जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला प्रवक्ता कार्तिक कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर इस सड़क में काम लगा दी जाएगी. 2 महीना के अंदर इस सड़क का कायाकल्प हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 14 जून को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है जिसमें से एक योजना यह भी है. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-teacher-binod-prajapati-did-not-go-to-school-for-18-years-dc-sacked/">पलामू:

18 सालों से विद्यालय नहीं गये शिक्षक बिनोद प्रजापति, DC ने किया बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही