Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका : करीब एक महीने बाद पेयजलापूर्ति शुरू, लोगों ने जताई खुशी

Garhwa : रंका अनुमंडल मुख्यालय में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति केंद्र बंद पड़ा था. बुधवार को रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने पेयजलापूर्ति को शुरू कराया. बता दें कि 10 अप्रैल को पेयजलापूर्ति केंद्र का मोटर जल गया था. इस कारण रंका के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था. पेयजलापूर्ति शुरू होने पर अनुमंडल मुख्यालय के अनिल कुमार प्रजापति, छोटू राम, श्रवण कुमार, भोलानाथ पांडेय, विजय चौरसिया, श्रवण सोनी, पंकज तिवारी शुभम झा, चिंटू कुमार, बिजली मिस्त्री नसरुल्ला अंसारी, चंदन कुमार, फंटुश गुप्ता, सोनू तिवारी, छोटन पांडेय सहित कई लोगों ने खुशी जताई. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि अब अनुमंडलवासियों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि पश्चिमी डीप बोर में 25 एचपी का मोटर लगाया गया है, जबकि पूर्वी बाजार स्थित बोर में भी 25 एचपी का मोटर लगाया गया है. दोनों बोर को पाइपलाइन से जोड़कर अनुमंडल वासियों को शिफ्ट में पानी की आपूर्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही