Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका : जनसुनवाई शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

Ranka (Garhwa) : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्थानीय आदिवासी खरवार छात्रावास परिसर में झारखंड मजदूर किसान यूनियन के तत्वावधान में वन अधिकार कानून पर एक दिवसीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें रंका भंडरिया एवं चिनिया प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में जनजातीय समुदाय के लोगों पहुंचे. इनलोगों ने वन अधिकार पट्टा, वनों उपज, जल, जंगल, जमीन के संरक्षण एवं जोत कोड़ से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा. इसे भी पढ़ें : दिशा">https://lagatar.in/the-pain-of-peoples-representatives-spilled-in-the-meeting-of-disha-said-the-information-about-the-foundation-stone-of-the-schemes-is-not-even-given/">दिशा

की बैठक में छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द, कहा- योजनाओं के शिलान्यास की जानकारी तक नहीं दी जाती
इस एक दिवसीय जनसुनवाई केंद्र में भारतीय मजदूर किसान यूनियन के अनुषांगिक इकाई, आदिवासी जनजाति विकास क्रांति, नीलांबर-पीतांबर संघर्ष समिति, भारतीय जन नाट्य संघ, अखिल भारतीय श्रम जन श्रमजीवी यूनियन, आई कैन, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज एवं अखिल भारतीय मजदूर किसान संघर्ष समिति से जुड़े हुए जनजातीय लोग भी शामिल हुये और इस जनसुनवाई कार्यक्रम से लाभान्वित हुए. कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता आतिक कमाल, पीपुल इंक्वायरी से उमेश कानू, तरुण तांती, आलेश जैकब, राजकुमारी, सूत्रालेख, कमोदा देवी, निशाद खान, इंद्रप्रकाश, सुरेंद्र कोरवा, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार, प्रेम विश्वकर्मा, महताब खान, अख्तर अंसारी साहित राजस्थान, न्यू दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश एवं पलामू से वन अधिकार कानून के विशेषज्ञ शामिल हुए थे. शिविर में राजेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, नन्हेशर कोरवा, सुरेन्द्र परहिया, शंभू परहिया, लखन यादव एवं विजय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन हेमंत दास ने किया. [caption id="attachment_614382" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/20rc_m_118_20042023_1.jpg"

alt="जनसुनवाई शिविर " width="1080" height="597" /> जनसुनवाई शिविर[/caption] इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/if-sms-is-not-coming-after-installation-of-smart-meter-then-consumer-should-contact-the-nearest-electricity-office/">स्मार्ट

मीटर लगने के बाद एसएमएस नहीं आ रहा, तो निकट के बिजली कार्यालय से संपर्क करें उपभोक्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही