Search

रंका : पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Garhwa : रंका थाना क्षेत्र के खपरो पंचायत के अमरवादामर निवासी इमरान अंसारी पिता जाहिर अंसारी को रंका पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उस पर पहली पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपनी पहली पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता है. बीते शनिवार को अपनी पत्नी नूरजहां बीवी (45वर्ष) का सिर लाठी से मारकर फोड़ दिया. गांववालों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. नूरजहां बीवी के आवेदन के आधार पर रंका पुलिस ने उसके पति इबरार अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताते चलें कि घायल पत्नी से 4 बच्चे हैं, इसके बावजूद अभियुक्त ने एक अन्य शादी कर ली. पहली पत्नी नूरजहां ने बताया कि जब भी वह अपने पति से खर्चा की मांग करती है तो पति इबरार उसके साथ मारपीट करता है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-accident-happened-due-to-change-in-electronic-interlocking/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई दुर्घटना, बोले अश्निन वैष्णव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp