Search

रंका थानेदार ने 80 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का किया वितरण

Garhwa : रंका अनुमंडल मुख्यालय के सदर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अपने निजी धनराशि से 80 छात्र-छात्राओं के बीच पठन सामग्री का वितरण किया. यह पठन सामग्री वितरण करते हुए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण करके मन को शांति मिलती है. यही कारण है कि मैं इस कार्य को करता हूं और खुद को खुशनसीब समझता हूं. उन्होंने कहा कि इसके पहले जहां कहीं भी वे रहते थे, वहां भी इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करते रहते थे. इसके पूर्व अनुमंडल क्षेत्र के भंडरिया प्रखंड के कुंभी पिकेट पर भी इन्होंने बच्चों के बीच स्कूल कीट का वितरण किया था. इस अवसर पर रंका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार तथा अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/the-police-showed-readiness-to-punish-the-criminals-and-the-court-also-gave-its-verdict-immediately-read/">अपराधियों

को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें…   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp