Search

रंका : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो रेफर

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर और रंका में दो अलग-अलग सड़क घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है. जिन्हें रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं एक घायल का इलाज रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. गंभीर रूप से घायलों में श्यामसुंदर साहू ग्राम तमगे रंका तथा अनिल राम ग्राम हरहे रमकंडा के रहनेवाले हैं. वहीं लक्ष्मण सिंह ग्राम करसों चैनपुर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें श्याम सुंदर साहू और अनिल राम गंभीर रूप से घायल हो गए. रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर गोरखनाथ पांडेय ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mother-of-2-children-absconding-with-father-of-5-children/">हजारीबाग

: 2 बच्चे की मां 5 बच्चे के पिता के साथ फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp