Garhwa (Ranka) : वन प्रमंडल गढ़वा में हाथियों का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रंका अनुमंडल क्षेत्र के भंवरी गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने दो एकड़ भूमि में लगे गेहूं को फसल को बर्बाद कर दिया है. फसल बर्बाद होने से किसानों में निराशा है. इस संबंध में किसान मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि खून पसीने से लगाये खेती को जंगली हाथी लगातार बर्बाद कर रहे हैं. हाथियों से त्रस्त किसान अपनी जान जोखिम में डालकर बम-पटाखा फोड़कर हाथियों को भगाते हैं. लेकिन वन विभाग के अधिकारी केवल खाना पूर्ति करने में लगे हुए हैं.
रंका : जंगली हाथियों ने दो एकड़ भूमि पर लगे गेहूं की फसल को रौंदा
Last Updated: Jan 15, 2024 12:00 AM (IST)