Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका : पंचायत विकास को लेकर कार्यशाला, बीडीओ ने महिलाओं को शिक्षित करने पर दिया जोर

Ranka : गढ़वा जिले के रंका प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर बीडीओ देवानंद राम ने किया. 15वें वित्त के समन्वयक कृति गुप्ता, जिला पंचायती राज्य के पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरीन एवं प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा, अंचल पदाधिकारी शंभू राम के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में 7 पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ देवानंद राम ने कहा कि गरीबी मुक्त आजीविका उन्नत ग्राम, स्वास्थ्य बाल हितैषी ग्राम, तथा पर्याप्त जल युक्त ग्राम एवं स्वच्छ एवं हरित ग्राम, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला सामाजिक रूप से ग्राम, संगत एवं सुरक्षित ग्राम, अच्छी बुनियादी सुविधाओं वाला गांव और महिला हितैषी वाला ग्राम विकसित करने के सरकार के एजेंडे पर जनप्रतिनिधियों को आगे आकर कार्य करना होगा, तभी जाकर सरकार के नौ थीम पर कार्य सफल रूप से संचालित हो पाएगा. कार्यक्रम के संयोजक सह समन्वयक प्रखंड के 15वें वित्त के कृति गुप्ता ने कहा कि गांव का विकास करके ही लोगों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ कर शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देकर गांव के स्तर को बढ़ाने में मदद किया जा सकता है. क्षेत्र की महिलाएं जितनी शिक्षित होंगी, उतना ही हमारा गांव विकसित होगा. लोग अपने ज्ञान के अनुसार गांव का विकास तभी कर पाएंगे जब गांव के लोगों को शिक्षित करने के साथ-साथ महिलाओं को विकसित करेंगे. यदि महिला शिक्षित हो जाती हैं तो गांव स्वत: शिक्षित होकर उन्नत श्रेणी में आ जाएगा. वहीं पर जिला पंचायती राज्य के दिनेश प्रसाद सुरीन ने कहा कि गांव में लोगों को स्वच्छ पानी मिले ,स्वच्छ वातावरण बने, लोग गांव में हरियाली लाएं, तब जाकर गांव के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे. इस अवसर पर रंका प्रखंड के 7 पंचायतों के मुखिया, उनके प्रतिनिधि ब्लॉक के ऑपरेटर, कर्मचारी , पंचायत सेवक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mother-of-2-children-absconding-with-father-of-5-children/">हजारीबाग

: 2 बच्चे की मां 5 बच्चे के पिता के साथ फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही