Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका की खबरें- बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण, शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी और दो वारंटी गिरफ्तार

रंका थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का किया वितरण

Garhwa: पंचायती राज दिवस पर रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने सोनदाग ग्राम पंचायत स्थित चौकड़ी ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में जरूरतमंद परिवार के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया. इस मौके पर स्लेट, चॉक, कॉपी, पेंसिल, किताब, रबड़ , कटर, टॉफी और बिस्कुट सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व बीडीसी नंदू राम और समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के हाथों से बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण कराया गया. मौके पर रंका थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का विद्यालय से दूर रहना बहुत ही चिंताजनक है. अतः इस समस्या को दूर करने के लिए बच्चों के माता- पिता, विद्यालयों के शिक्षक, जन प्रतिनिधि और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सजग होना चाहिए और आगे आना चाहिए. -----------

रंका में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

Garhwa: जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के निर्देश पर रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने इस मौके पर कहा की रंका प्रखंड संसाधन केंद्र अंतर्गत 153 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. शिक्षक अभिभावक गोष्ठी की शुरुआत बाल संसद के सदस्यों ने अभिभावकों के स्वागत माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देने के साथ की. मौके पर उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नियमित रूप से करने, वार्षिक परीक्षा की जानकारियां शेयर करते हुए शिक्षकों ने प्रत्येक माह होने वाले शिक्षकों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने, बच्चों के गृह कार्य पर विशेष जोर देने, बच्चों को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए अभिभावकों को बच्चों के ऊपर समय देने सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. इस अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुर्रा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेराशाम, मध्य विद्यालय डाले, प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरडीहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरडीह सहित अन्य विद्यालयों में विद्यालय अभिभावक गोष्ठी का आयोजन करते हुए देखा गया. इस अवसर पर धीरज कुमार सिंह ,प्रताप कुमार पांडेय, सचिंद्र कुमार तिवारी, शिवकुमार राम, पंचानन चौबे, राजेश कुमार पांडेय, बरखा कामाख्या तिवारी, प्रभु दयाल प्रजापति तथा गणमान्य अभिभावक उपस्थित देखे गए. ---------

दो लाल वारंटियों को रंका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Garhwa: रंका थाना अंतर्गत दो लाल वारंटी मुस्ताक अंसारी पिता इस्माइल अंसारी ग्राम चुतरु और रूसतम मियां ऊर्फ रूसतम अली पिता गफुर मियां ग्राम सोनपुरवा खपरो से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में उपस्थित हेतू भेजा गया. उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पिछले कई महीने से लाल वारंटी फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही