Search

 
 
 

देवघर : अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

 
Deoghar : जिले के सारवां थाना क्षेत्र से अपहृत सात वर्षीय बच्चा को पुलिस ने 2 जनवरी को बिहार के जमुई जिले से सकुशल बरामद कर लिया. बिहार के झाझा निवासी अपहर्ता विक्की साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अपहर्ता बिहार में हत्या के एक मामले में नामजद है.  नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बच्चा को सारवां थाना क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान में खेलते वक्त अपहरण कर लिया गया था. अपहर्ताओं ने बच्चे के पिता से बच्चे को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये फरौती मांगी थी. बच्चे के परिजनों ने सारवां थाना में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने कांड संख्या 01/2023 के तहत मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की. छापेमारी कर बच्चे को बरमद करने समेत अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने पत्रकारों को दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513591&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : निजी क्लीनिक में महिला का ऑपरेशन अधूरा छोड़ डॉक्टर फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही