Search

रणवीर व दीपिका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम भी बताया

Lagatardesk : बॉलीवुड के कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है. उन्होंने दिवाली के मौके पर बेटी की पहली झलक दिखाई है. हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. कपल ने अपनी बेटी के पैरों की खूबसूरत फोटो शेयर की और साथ ही उसका नाम भी बताया. रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी. कपल ने कैप्शन लिखा, `दुआ पादुकोण सिंह, दुआ का मतलब प्रार्थना, क्योंकि वो हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है, हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है. दीपिका और रणवीरhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-3-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है. जैसे ही दुआ की पहली तस्वीर शेयर हुई, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन को अपने प्यार से भर दिया. आलिया भट्ट ने कई सारे दिल के इमोजी पोस्ट किये. वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा- बेबी सिंबा. फिल्म मेकर करण जौहर ने कमेंट किया- कितना प्यारा नाम है. बिपाशा बसु ने लिखा- हैप्पी दिवाली दुआ. गौहर खान ने कमेंट किया- ब्यूटीफुल, मेरी बहुत सारी दुआएं. अनन्या पांडे और औरी ने भी दुआ को ब्लेसिंग्स दीं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp