Search

 
 
 

रणवीर सिंह को धमकी देने वाले का बिश्नोई गैंग से कनेक्शन, मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

पिछले दिनों एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था. इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नई जानकारी साझा की है.
 

Lagatar desk  : पिछले दिनों एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था. इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नई जानकारी साझा की है.

 

धमकी और फिरौती

वॉइस नोट में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी.शुरुआती जांच में पता चला कि इस धमकी के तार बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं.

 

हैरी बॉक्सर का नाम आया सामने

 

पुलिस ने वॉइस नोट भेजने वाले शख्स का पता लगाया अधिकारियों का कहना है कि नोट में जो आवाज है, वह कथित तौर पर हैरी बॉक्सर की है. जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है.शुरुआती जांच में वॉइस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की लग रही है. अभी सबूतों की पुष्टि के लिए और जांच की जा रही है. 

 

मुंबई क्राइम ब्रांच

इस मामले में जांच अभी जारी है और पुलिस सभी सबूतों को लेकर पूरी तरह पुष्टि करना चाहती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही